अच्छे स्किन केयर प्रोडक्ट्स- महंगे या सस्ते ?
ASHVIN LN
नवंबर 10, 2023
महंगे त्वचा सम्बन्धी उत्पाद हमेशा अच्छे होते हैं ! सच है या मिथक ?
ये सही है कि अच्छे उत्पादों की लागत ज्यादा होने के कारण उनकी कीमत या प्राइस अधिक होती है, किन्तु ये जरूरी नहीं कि अच्छे उत्पाद हमेशा महंगे हों, कुछ अच्छे उत्पाद साधारण होते हुए भी, बड़े अच्छे परिणाम देते हैं.
महंगे उत्पाद: (Amazon.in के अनुसार )
(हम किसी भी प्रोडक्ट की पब्लिसिटी या सपोर्ट नहीं कर रहे हैं, सिर्फ महंगे और सस्ते प्रोडक्ट्स में क्या अंतर है उसकी जानकारी देने की कोशिश है कृपया किसी भी उत्पाद को चुनने में अपने विवेक से काम लें. )
L'Oreal Skin Losion
Rs. 5999/-
Rs 7479/-
- Light-weight and oil free
- Combats surface dehydration
- with Probiotics, lemon, and cucumber to provide daily moisture protection
सस्ते उत्पाद जो महंगें उत्पादों से कम नहीं
बेसन का लेप
Rs.118/-

Rs. 161/-
सुपर सस्ते उत्पाद जो महंगे उत्पादों से बेहतर हैं
फिटकरी
किसी भी कटे फ़टे घाव या शेव से कटे घाव से रक्त के बहाव को रोकने के लिए, घर में मौजूद फिटकरी से अच्छा कोई और उत्पाद नहीं होता। ज्यादातर घरों में यूज होने वाली फिटकरी का रासायनिक नाम पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट है। जो घरों में एंटीसेप्टिक के रूप में यूज होती है। फिटकरी में एंटीबायोटिक, एंटी-ट्राइकोमोनस, एस्ट्रिंजेंट, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो आफ्टर शेव से लेकर घाव और मुहांसों तक को ठीक करने में मदद कर सकते हैं
यदि हम फिटकरी की तुलना आफ्टर शेव लोशन से करें तो, साधारण कटने छिलने पर यदि हम कुछ सेकेण्ड के लिए फिटकरी का प्रयोग रक्त के बहाव को रोकने के लिए करें तो हम पाते हैं की जहाँ पर फिटकरी लगाई जाती है वहां तुरंत रक्त बहना बंद हो जाता है, और इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं मिलता है. इसके विपरीत यदि हम रक्त के बहाव को रोकने के लिए आफ्टर शेव का प्रयोग करें, तो वह प्रभावी नहीं मिलता, इसके साथ ही आफ्टर शेव के बहुत से साइड इफेक्ट हैं जो अलग -२ त्वचा पर अलग -२ हो सकते हैं.
यूरीन इंफेक्शन हो जाने पर भी फिटकरी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है. प्रतिदिन फिटकरी के पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करने से इंफेक्शन का खतरा दूर हो जाता है. इसके अलावा पानी में घुलनशील अशुद्धि को दूर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है.
हल्दी का लेप : सदियों से भारत में हल्दी का विभिन्न तरह से पयोग होता आया है, व् मुख्य रूप से हल्दी के लेप का पयोग त्वचा का सूंदर व् कोमल रखने में होता है, अब तो स्किन केयर उत्पाद बनाने वाली संस्थाएं हल्दी का प्रयोग बहुतायत कर रही हैं.
यदि हम इसके साइड इफेक्ट की तुलना अन्य उत्पादों से करें तो हल्दी के लेप का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं मिलता, इसके विपरीत प्रयोगकर्ता को कुछ न कुछ लाभ अवश्य होता है. हल्दी के अन्य बहुत से उपयोग होते हैं जैसे साधारण चोट लगने पर हल्दी का लेप लगाने से लेकर गर्म दूध के साथ पीने पर बहुत अच्छा लाभ मिलता है.
अन्य त्वचा सम्बन्धी लेप जैसे हल्दी चन्दन का लेप, हल्दी बेसन का लेप, हल्दी चन्दन बेसन व् एलोवीरा (धृतकुमारी ) का लेप.
खीरे का लेप : Rs 20/-
- घाव सुखाने और सूजन को दूर करने के लिए खीरा का प्रयोग किया जाता है. खीरा को पीसकर उसमें थोड़ा नमक मिलाकर घाव की सूजन पर ऊपर से लेप करने से सूजन कम हो जाती है.
- मुहांसों तथा रूखी त्वचा की परेशानी को ठीक करने के लिए खीरा का लेप लगाया जा सकता है.
- आंखों की बीमारी में - खीरे को पीसकर आंखों के बाहर चारों तरफ लेप लगाने से आंखों के बाहर होने वाले काले धब्बे मिट जाते हैं.
- गले के रोग में - गले के रोग में खीरा का उपयोग फ़ायदेमंद होता है.
- बेसन और खीरा फेस पैक - बेसन में खीरे का रस डालकर चिकना पेस्ट तैयार करें. इस लेप को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा लें. करीब 20 मिनट या फेसफ़ैक सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें.
- प्रोटीन, फ़ाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, कार्ब्स, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज|
- खीरे में कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. इसमें करीब 96% तक पानी होता है.
- खीरा पल्प और चंदन पाउडर का लेप बनाकर त्वचा पर फेस पैक की तरह लगाने से आपकी स्किन की टैनिंग दूर होती है। यदि त्वचा पर सनबर्न हुआ है तो आपको तुरंत आराम मिलता है। खीरा और चंदन पाउडर का लेप आपकी त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद करता है।
खीरे का रस चेहरे पर कैसे लगाएं?
खीरा से टोनर बनाने का तरीका :-
- टोनर के बनाने के लिए 2-3 खीरा को अच्छे से धो लें।
- अब खीरा को मिक्सी में पीस लें।
- खीरा के मिक्चर को एक साफ कॉटन के कपड़े में डालें और इसकी मदद से रस निचोड़ लें।
- अब इस रस को एक स्प्रे बोतल में डालें।
- खीरे के रस में 4-5 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। और आवश्यकता अनुसार साफ सुई से अपनी त्वचा पर लगाएं और साफ करें।








.jpg)






